वीरपुर बाजार में जलजमाव और कीचड़ से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, जन्माष्टमी को लेकर बांस से रोका यातायात

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर बाजार स्थित ईटवा गोसाईं ढाला के पास हाल ही में एक अगस्त को जल जमाव से निजात दिलाने के लिए डीएम महोदय के आदेश पर मिट्टी युक्त पत्थर से खाई को पाटा गया था।

जो बुधवार को अहले सुबह से हो रही हल्की बारिश से फिसलन से यूक्त किचर हो गया। जिस से लोगों को पैदल भी चलना दुश्वार हो गया। आक्रोशित राहगीरों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर बनाए जा रहे बांस से यातायात को कुछ देर के लिए बाधित कर दिया। 

वीरपुर बाजार में जलजमाव और कीचड़ से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, जन्माष्टमी को लेकर बांस से रोका यातायात 2इसी दौरान कुछ बुद्धिजीवीयों ने रोड जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर बांस हटवाया तो याता यात पुनः चालू हो गया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article