भगवानपुर के बाईट भवन में गणित-विज्ञान शिक्षकों के लिए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यशाला आयोजित

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग  को बढ़ावा देने हेतु बाईट भवन  भगवानपुर में बुधवार को गणित-विज्ञान शिक्षकों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह,संदीप कुमार,बिट्टु कुमार व पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग एक ऐसी शिक्षण विधि है जिसमें बच्चे किसी वास्तविक समस्या या प्रोजेक्ट पर काम करते हुए सीखते हैं। इससे बच्चों में समस्या समाधान, टीम वर्क और रचनात्मकता का विकास होता है।दीक्षा एप पर माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट के दिए गए विभिन्न टास्क को कैसे अपलोड किया जाय,इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

भगवानपुर के बाईट भवन में गणित-विज्ञान शिक्षकों के लिए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यशाला आयोजित 2सभी विज्ञान व गणित शिक्षकों को जुलाई माह का एमआईपी प्रखंड का शत प्रतिशत अपलोड करने के लिए बधाई दी गई। मौके पर शिक्षक राहुल,साधना, शुभम, ऋतु,संतोष,आशा,नीरज,गोविंद,ममता,विमल,श्रवण,श्वेता, शैलेश,प्रियंका,पूनम आदि मौजूद थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की  रिपोर्ट

Share This Article