डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर लोगों कानून को अपने हाथ में लिया। जहां चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने पकड़कर घंटों तक बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोगों द्वारा लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया। मामला बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक स्थित नगर परिषद मार्केट के पास का है।

बताया जा रहा है कि तीन युवक एक दुकान से ट्रॉली बैग चोरी कर भाग रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान दो युवकों को पकड़ लिया गया, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। आरोप है कि दोनों युवकों को पकड़ने के बाद भीड़ ने कानून अपने हाथ में ले लिया और लाठी-डंडों, लात-घूंसों से उनकी जमकर पिटाई की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काफी देर तक दोनों युवकों की पिटाई होती रही। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन लोगों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया।
इसी बीच भीड़ का गुस्सा बढ़ता गया और दोनों युवकों की पिटाई जारी रही।तीन युवक एक दुकान से ट्रॉली बैग चोरी कर भाग रहे थे। लोगों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया। इसके बाद दोनों की पिटाई कर दी गई और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।चोरी के आरोप में कुछ लोगों द्वारा दो युवकों के साथ मारपीट की जा रही थी।
पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। चोरी के आरोपों की जांच के साथ-साथ भीड़ द्वारा की गई मारपीट के पहलू की भी पड़ताल की जा रही है। सवाल यह भी है कि कानून अपने हाथ में लेने की घटनाएं आखिर कब तक होती रहेंगी।
डीएनबी भारत डेस्क