नालंदा में आधी रात डकैती का तांडव, बीज व्यवसायी के घर से एक करोड़ 15 लाख की हुई डकैती, परिवार को बंधक बनाकर की डकैती

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

नालंदा में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय स्थित वार्ड संख्या-21 में देर रात करीब एक दर्जन हथियारबंद डकैतों ने बीज व्यवसायी राजीव रंजन के घर धावा बोलकर करीब 45 लाख रुपये नकद,70 लाख के सोने-चांदी के गहने और डायमंड के जेवर लूट लिए। 

डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर घंटों तांडव मचाया। विरोध करने पर मारपीट की, पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और घर की महिला के साथ बदसलूकी भी की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।पीड़ित परिवार के अनुसार, सभी लोग रात में घर में सो रहे थे। तभी करीब 12 की संख्या में हथियारबंद डकैत छत के रास्ते घर में घुस आए। 

नालंदा में आधी रात डकैती का तांडव, बीज व्यवसायी के घर से एक करोड़ 15 लाख की हुई डकैती, परिवार को बंधक बनाकर की डकैती 2डकैतों ने सबसे पहले घर के बुजुर्ग को छत पर ले जाकर कब्जे में लिया, जबकि अन्य सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह पर टेप चिपका दिया। शोर मचाने पर परिवार के लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और पिस्टल दिखाकर सभी को चुप रहने की धमकी दी गई।इसके बाद डकैतों ने अलमारी और गोदरेज की चाबी लेकर घर में रखे करीब 45 लाख रुपये नकद, 70 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, डायमंड के जेवर समेत लाखों की संपत्ति समेट ली। 

नालंदा में आधी रात डकैती का तांडव, बीज व्यवसायी के घर से एक करोड़ 15 लाख की हुई डकैती, परिवार को बंधक बनाकर की डकैती 3वारदात के दौरान घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की गई। लूटपाट के बाद सभी डकैत आराम से मौके से फरार हो गए।हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में यह बड़ी डकैती हुई, वह काफी व्यस्त इलाका है और दीपनगर थाना महज करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद अपराधियों ने पूरी बेखौफी के साथ वारदात को अंजाम दिया, जिससे पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

नालंदा में आधी रात डकैती का तांडव, बीज व्यवसायी के घर से एक करोड़ 15 लाख की हुई डकैती, परिवार को बंधक बनाकर की डकैती 4घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी और दीपनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। डॉग स्क्वॉड तथा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। 

घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है, जबकि इलाके के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।इसके पहले भी इस परिवार के घर दो बार चोरी हो चुकी है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article