समस्तीपुर: सावन की पहली सोमवारी विद्यापति धाम में भक्तों की भीड़: 1 KM लंबी लाइन, महादेव की आरती के साथ शुरू हुआ जलाभिषेक 1 लाख लोगों के आने की संभावना

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। विद्यापति धाम मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सुबह 3 बजे से ही लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर के बाहर करीब 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है।

- Sponsored Ads-

 सुबह महादेव की आरती और श्रृंगार के साथ ही जलाभिषेक शुरू हुआ। एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। यहां बड़ी संख्या में लोग बेगूसराय के झमटिया से गंगाजल लेकर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। वहीं, शहर के प्राचीन थानेश्वर स्थान मंदिर में सुबह करीब 4:30 बजे मंदिर के मुख्य पुजारी ने महादेव की आरती की। 

समस्तीपुर: सावन की पहली सोमवारी विद्यापति धाम में भक्तों की भीड़: 1 KM लंबी लाइन, महादेव की आरती के साथ शुरू हुआ जलाभिषेक 1 लाख लोगों के आने की संभावना 2इसके बाद आम लोगों के लिए पट खोल दिया गया। ‘ॐ नमः शिवाय’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं।थानेश्वर स्थान मंदिर में पहली सोमवारी पर 50,000 से अधिक भक्तों की भीड़ जुटने की संभावना है।

भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से मंदिर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है।100 से अधिक पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article