खोदावंदपुर में राम चरित्र मानस गोष्टी संघ का जिला सम्मेलन सपन्न

DNB Bharat

राम के चरित्र का अनुसरण ही रामायण की सार्थकता-विधायक

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला अंतर्गत खोदावंदपुर राम चरित्र मानस गोष्ठी प्रचार संघ का एक दिवसीय जिला सम्मेलन मंगलवार को खोदावंदपुर पंचायत के मुसहरी गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन विधान सभा में सत्तारूढ दल के सचेतक स्थानीय विधायक राजवंशी महतो, प्रमुख संजू देवी, स्थानीय मुखिया शोभा देवी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक रामकृष्ण शरण के द्वारा विधायक श्री महतो, प्रखंड प्रमुख, मुखिया, सरपंच संजू देवी, पंसस किरण देवी, प्रखंड के विद्वतजनों, स्थानीय मीडियाकर्मी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने उद्घाटन संबोधन में विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि राम चरित्र मानस सिर्फ़ महाकाव्य ही नहीं, यह जीवन जीने की कला है।

- Sponsored Ads-

रामायण का अनुसरण ही मानव जीवन की सार्थकता है। मानव सभी जाति और धर्म को समभाव से देखता है। इस कार्यक्रम के आयोजकों ने रामायण के मंच से एक मुस्लिम पत्रकार मो अब्दुल्लाह को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया है। ये अपने आप में एक बड़ी बात है। और यही राम चरित्र मानस सिखाता है। अपने संबोधन में प्रखंड प्रमुख ने कहा राम नाम मंत्र के जाप मात्र से मनुष्य का जीवन कलिकाल में धन्य हो जाता है।

रामायण का मूलमंत्र ही शोषित वंचितों का सेवा है। वास्तव में रामायण समतामूलक समाज निर्माण का संदेश देती है। जो आज की जरूरत है। कार्यक्रम को बीडीओ राघवेंद्र कुमार, सीओ अमरनाथ चौधरी, मुखिया शोभा देवी, राम पदार्थ महतो, खोदावंदपुर गोष्टी संघ का अध्यक्ष रामा नंद महतो, जिला संघ के रामपुकार सिंह, राम लगन सिंह, रामानंद सिंह सहित मानस मर्मग्यों ने अपना प्रवचन दिया। मंच संचालन खोदावंदपुर गोष्टी संघ के अध्यक्ष रामानंद ने एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक राम स्वार्थ महतो ने किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article