नालंदा में प्रकाश पर्व का हुआ समापन, सीएम नीतीश ने कहा…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिलांतर्गत राजगीर में गुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाशोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव के समापन के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरु नानक शीतलकुंड पहुंच कर नवनिर्मित गुरुद्वारा एवं गुरुद्वारा की नई भवन एवं यात्री निवास का उद्घाटन किया। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका एवं बिहार में अमन चैन एवं तरक्की की कामना की।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरु नानक देव जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी राजगीर में बहुत दिन तक यहां रहे। राजगीर में सभी कुंडों से गर्म पानी निकलता था गुरु नानक जी की कृपा से यहां शीतल कुंड से ठंडा जल निकलने लगा। राजगीर सभी धर्मों की स्थली रही है। राजगीर में पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है। बिहार गरीब राज्य होते हुए भी यहां के इंतजाम काफी बेहतर होते है। राजगीर के पर्यटन स्थलों एवं यहां के निवासियों के लिए जल्द ही गंगा जल की आपूर्ति इस माह कर दी जाएगी।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article