पूर्व जीविका सीएम पर वर्तमान जीविका सीएम ने पत्थर से किया हमला, सीएम घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के भवान्दपुर पंचायत के वार्ड नं 9 सिकरौहुला गांव में बुधवार को वीरपुर जीविका में सीएम के पद पर कार्यरत रूवी देवी ने पूर्व में बेगूसराय स्थित बाघी में जीविका के सीएम पद पर कार्यरत कंचन देवी पर पत्थर से सर पर प्राहार कर घायल कर दिया। घायल पूर्व सीएम कंचन देवी को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

पूर्व जीविका सीएम पर वर्तमान जीविका सीएम ने पत्थर से किया हमला, सीएम घायल 2उक्त घायल सीएम ने थाना को दिए आवेदन में सिकरौहुला के सीएम पर गुरूप के माध्यम से लोनीयों के लोन लेने देने में व्यापक धांधली करने के आरोपों को लगाते हुए मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की गुहार को लगाई है। थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने इस संबंध में बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article