बेरोजगारी और पेपर लीक: देश में बेरोजगारी चरम पर है। छात्र जब परीक्षा देते हैं, तो पेपर लीक हो जाते हैं और विरोध करने पर उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं – कन्हैया
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी के छात्रों की गूंज अभियान के तहत आज एक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुरुआत कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया।
इस दौरान जिले के विभिन्न महाविद्यालय कोचिंग संस्थान और स्कूल के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा इस मैराथन दौड़ में भाग लिया है। वही बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधते कहा है कि आज शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गया है। उसे शिक्षा व्यवस्था को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा छात्रों की गूंज की पूरे देश में शुरुआत किया गया है। उन्होंने कहा है कि पूरे देश में छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है।
क्योंकि केंद्र सरकार और बिहार सरकार गूंगी बाहरी बन चुकी है। देश में बेरोजगारी चरम पर है छात्र जब एग्जाम देते हैं तो पेपर लीक हो जाता है। पेपर लीक हो जाने के बाद अगर छात्र आंदोलन करते हैं तो उसे पर लाठियां बरसाई जाती है। उन्होंने कहा है कि देश की शिक्षा व्यवस्था आईसीयू में पहुंच गया है। शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए स्वस्थ होना जरूरी है इसलिए आज पूरे देश में मैराथन दौड़ का कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा है कि छात्रों की गूंज पूरे देश को शिक्षा व्यवस्था बदलेगा। यह आंदोलन आने वाला समय में छात्रों के द्वारा हुंकार भरेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की स्थिति से काम नहीं चलेगा। इस देश में विद्यार्थियों की भविष्य लूट जा रहे हैं। विद्यार्थियों के सपनों को चोरी किया जा रहा है। उनसे बचने के लिए हम लोग तैयार हैं।
डीएनबी भारत डेस्क