वीरपुर पुर्वी पंचायत में मुखिया पुनम देवी की अध्यक्षता की गई आम सभा आयोजित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को वीरपुर पूर्वी पंचायत की मुखिया पुनम देवी की अध्यक्षता में पंचायत भवन में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को सुचारू रूप से धरातल पर लागू करने को लेकर पंचायत आम सभा का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, पेंशन, राशनकार्ड समेत अन्य दर्जनों योजनाओं के संबंध में पंचायत स्तरीय कर्मीयों ने मौजूद लोगों के बिच विस्तार से जानकारी दिया।

वीरपुर पुर्वी पंचायत में मुखिया पुनम देवी की अध्यक्षता की गई आम सभा आयोजित 2आम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया पुनम देवी ने कहा हमारी प्राथमिकता सरकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने का है। मौके पर पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण व वार्ड सदस्य आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article