डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मेहदौली में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान संबंधित प्रश्न थे।प्रतियोगिता में एक सौ सत्रह बच्चों ने भाग लिया। जिसमें से सुहानी कुमारी ने प्रथम स्थान, स्वाति कुमारी ने द्वितीय,ऋतु रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त की।

सफल प्रतिभागियों को क्रमशः 200 रूपए, 150 रूपए तथा 100 रूपए नगद राशि दिया गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर के पीएमडब्लू सदानंद कुमार ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह,शिक्षक अमर शंकर सिंह,श्वेता कुमारी,शानू नुपूर,,गोपाल कुमार, अमित कुमार ठाकुर,अरविंद कुमार,ज्योति,विजय कुमार,स्मृति कुमारी, बेबी कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,पूनम कुमारी आदि मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट