वीरपुर थाना में विदाई समारोह: नौला पुलिस पिकेट प्रभारी संजय सिंह और चौकीदार जवाहर पासवान हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

DNB Bharat Desk

नौला पुलिस पिकेट प्रभारी संजय कुमार सिंह सोमवार को सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

जिसमें उन्हें अंग वस्त्र व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सोमवार को ही सेवानिवृत्त हुये चौकीदार जवाहर पासवान को भी सम्मानित किया गया।

वीरपुर थाना में विदाई समारोह: नौला पुलिस पिकेट प्रभारी संजय सिंह और चौकीदार जवाहर पासवान हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई 2

मौके पर एसआई ऋषिकेश भारद्वाज, ग्राम रक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह समेत थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Share This Article