एसबीआई सीएसपी में दिनदहाड़े लूट, हथियार के बल पर चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, 20000 नगद और लैपटॉप की लूट

DNB Bharat Desk

नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में शनिवार को चार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने सीएसपी संचालक संदीप पटेल को बंधक बनाकर करीब 20 हजार रुपये नकद और एक लैपटॉप लूट लिया।

- Sponsored Ads-

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। महज एक मिनट में वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गौरतलब है कि इसी सीएसपी में सितंबर 2025 में भी 2.60 लाख रुपये की लूट हुई थी। उसे वक्त पुलिस ने तीन लोग गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सभी हथियारबंद चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे।

एसबीआई सीएसपी में दिनदहाड़े लूट, हथियार के बल पर चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, 20000 नगद और लैपटॉप की लूट 2घटना की जानकारी मिलने पर नगर नौसा थाना अध्यक्ष रंजन कुमार मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। इस लूट कांड का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Share This Article