बेगूसराय सदर विधायक कुन्दन सिंह ने तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया शिलान्यास

DNB Bharat Desk

बेगूसराय वीरपुर में बेगूसराय सदर विधायक कुंदन कुमार ने मंगलवार को प्रखंड के नौला, जगदर और गाड़ा में 192.84 लाख की लागत से बनने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद करेगा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय सदर विधायक कुन्दन सिंह ने तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया शिलान्यास 2ये स्वास्थ्य उपकेंद्र निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मौके पर वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर,सीओ भाई विरेंद्र, भाजपा जिला महामंत्री कुंदन भारती, मुखिया रिचा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरसेन विक्रम, मंडल महामंत्री राकेश कुमार, प्रखंड प्रमुख अस्मिता कुमारी, राम सुंदर सिंह कुशवाहा, संजीत पासवान, प्रीतम सिंह, अश्वनी सिंह, जगदेव सिंह, मंगल सिंह, राम कुमार साह, रंजीत सिंह, बबलू पोद्दार समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article