डीएनबी भारत डेस्क
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित होटल द्वारका पैलेस नावकोठी में बुधवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इसमें प्रखंड के सभी नौ उच्च एवं उच्चतर विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा में 1 से 10 स्थान प्राप्त करने वाले 300 छात्र-छात्राओं को मेडल,प्रशस्ति पत्र,अंग वस्त्र,डायरी व कलम से सम्मानित किया गया।इसका आयोजन जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखण्ड अध्यक्ष व नावकोठी मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू ने किया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी व समाजसेवी सुभाकर मिश्रा ने किया।इसका शुभारंभ बेगूसराय के प्रतिष्ठित युवा गोल्ड मेडलिस्ट न्यूरोसर्जन डॉ मारुति नंदन, डीएसपी बखरी कुंदन कुमार,प्रखंड प्रमुख अनीता देवी,राजेंद्र शर्मा एवं मुखिया आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें प्रत्येक उच्च एवं उच्चतर विद्यालय के 10-10 छात्रों को सम्मानित किया गया। इलाके के सेवानिवृत एवं कार्यरत शिक्षकों को भी अंग वस्त्र एवं माला पहनकर स्वागत किया गया।वहीं प्रखंड के सभी उच्च एवं उच्चतर विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक – शिक्षिकाओं को भी अंग वस्त्र, डायरी व कलम से सम्मानित किया गया।
लोगों ने इस कार्य की भूरी -भूरी प्रशंसा की। लोगों को संबोधित करते हुए डा मारुति नंदन ने कहा कि यह प्रशंसनीय कार्य है। शिक्षा जगत में ऐसा कार्य होना चाहिए। इससे बच्चों में उत्साह बढ़ता है। छात्र-छात्राएं मेडल,माला पहनकर और हाथ में प्रशस्ति पत्र लेकर काफी उत्साहित थे।वहीं बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।आयोजक मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने कहा कि मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए काफी गौरव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रखंड के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को आर्थिक रूप से सहायता देने का आह्वान किया।
साथ ही साथ प्रतिवर्ष मेधा सम्मान समारोह आयोजित करने की भी घोषणा की।शिक्षक,बच्चे, अभिभावक एवं गणमान्य लोगों को भोजन भी करवाया गया।मौके पर डा राज किशोर प्रसाद, रामस्वरूप साहू,बीरेंद्र सिंह,रामकिशोर मिश्रा, पूर्व बीईओ फनीष चंद्र पाठक,विश्वनाथ सिंह, तरुण कुमार सिंह, नावकोठी पंसस अनीता देवी, पहसारा पंसस अनीता झा, अरविंद झा, कुमोद सिंह,नीतिश जयसवाल,बागीश पाठक,मदन पाठक, माधव पाठक,ललन पाठक,शीलवंत सुदर्शन,अनमोल सिंह, मृत्युंजय सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में अभिभावक व छात्र -छात्राएं मौजूद थे।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार की रिपोर्ट