नालंदा: देर रात विगत एक महीने से खड़ी ट्रक में लगी अचानक आग, सड़क किनारे खड़ी ट्रक जलकर हुआ राख

DNB Bharat Desk

 

स्थानीय लोगो ने आग पर पाया काबू, बिंद थाना क्षेत्र के सरमेरा बिहटा स्टेट हाई वे की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

देर रात सरमेरा बिहटा स्टेट हाईवे के किनारे खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई।जिसके कारण ट्रक जलकर राख हो गया। दरअसल बिंद थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे के किनारे विगत एक महीने से खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई।

- Sponsored Ads-

नालंदा: देर रात विगत एक महीने से खड़ी ट्रक में लगी अचानक आग, सड़क किनारे खड़ी ट्रक जलकर हुआ राख 2आग के गुब्बार को देखकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। हालांकि आसपास के लोगों के द्वारा ट्रक में लगी आग पर किसी तरह से काबू पाने के प्रयास किया लेकिन तब तक आग में अपना काम तमाम कर चुका था।फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची तब जाकर लगी ट्रक पर आग को बुझाया गया।

नालंदा: देर रात विगत एक महीने से खड़ी ट्रक में लगी अचानक आग, सड़क किनारे खड़ी ट्रक जलकर हुआ राख 3स्थानीय लोगों ने बताया कि खड़ी ट्रक में आग लग जाना कहीं ना कहीं किसी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।जिस वक्त ट्रक में आग लगी थी उस वक्त ट्रक पर कोई चालक और उपचालक मौजूद नहीं था।

नालंदा: देर रात विगत एक महीने से खड़ी ट्रक में लगी अचानक आग, सड़क किनारे खड़ी ट्रक जलकर हुआ राख 4अन्यथा हादसा बड़ा भी सकता था। बहरहाल इस आगलगी की जानकारी बिंद थाना पुलिस को दी है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article