समस्तीपुर: स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर वाटर कूलर के वायर में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहाँ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर वाटर कूलर के वायर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि आरपीएफ में तैनात सव इंस्पेक्टर पी के चौधरी के प्रयास से आग पर तत्काल कंट्रोल कर लिया गया। अन्यथा किसी बड़े घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर वाटर कूलर के वायर में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी 2मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म संख्या एक पर वाटर वेंडिंग मशीन का कूलर लगा हुआ है। जिसमें अचानक आग लग गई। घटना दोपहर की बतायी गयी है। आग लगते ही तेल लपटें भी तेज निकलने लगी। जिस को लेकर वहां आसपास बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गई और सभी यात्री सुरक्षित स्थान की ओर निकल गए।राहत की बात तो यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

समस्तीपुर: स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर वाटर कूलर के वायर में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी 3लेकिन यह हादसा अगर रात के समय होती तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। विदित हो कि एक नंबर प्लेटफार्म पर आए दिन शॉर्ट सर्किट के कारण ऐसी घटनाएं हो रही है। फिलहाल इलेक्ट्रिक विभाग वायर को दुरुस्त कर इलेक्ट्रिक चालू करने  के प्रयास में जुटी है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article