बेगूसराय दौरा: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, शहर में तैयारियों का दौर अंतिम चरण में

DNB Bharat Desk

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 जुलाई को पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद बेगूसराय के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। एक ओर जहां प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल है।

- Sponsored Ads-

आपको बताते चले कि 19 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बेगूसराय दौरे को लेकर पूरे शहर में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार स्वयं विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार बेगूसराय पहुंच रहे हैं। इसे लेकर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

बेगूसराय दौरा: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, शहर में तैयारियों का दौर अंतिम चरण में 2उनका कहना है कि मुख्यमंत्री जिले को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे तथा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से बीपी स्कूल जाएंगे, जहां मॉडल स्कूल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे। खेल भवन के उद्घाटन की भी संभावना जताई जा रही है।इसके बाद मुख्यमंत्री बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप पहुंचेंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

बेगूसराय दौरा: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, शहर में तैयारियों का दौर अंतिम चरण में 3मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह सक्रिय है। सभी संबंधित विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि सुरक्षा एजेंसियां भी लगातार कार्यक्रम स्थलों की निगरानी कर रही हैं।मुख्यमंत्री के इस दौरे को जिले के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि इस दौरान बेगूसराय को कई नई विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।

Share This Article