बेगूसराय: NH-31 फोरलेन पर CNG टेंपो में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; एक घंटे तक जाम रहा हाईवे

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चकिया में एनटीपीसी रेलवे गुमटी के समीप एक मालवाहक सीएनजी टेंपो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगा।

गनीमत रही कि आग लगते ही चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस और एनटीपीसी से पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक टेंपो पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। इस घटना के कारण फोरलेन की दोनों लेन पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। आपको बताते चले कि बेगूसराय के NH-31 फोरलेन की हैं, जहां शनिवार की रात चकिया स्थित एनटीपीसी रेलवे गुमटी के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाथीदह की ओर से आ रहा एक मालवाहक सीएनजी टेंपो जैसे ही एनटीपीसी के सामने चकिया रेलवे गुमटी के पास पहुंचा, तभी अचानक उसमें आग लग गई।

बेगूसराय: NH-31 फोरलेन पर CNG टेंपो में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; एक घंटे तक जाम रहा हाईवे 2आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन छोड़ दिया और मौके से दूर भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा टेंपो आग के गोले में तब्दील हो गया। आसमान में उठते धुएं के गुबार और सड़क पर जलते वाहन को देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।इसी दौरान वहां से गुजर रहे बीहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए एनटीपीसी से दो दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 40 मिनट तक कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

बेगूसराय: NH-31 फोरलेन पर CNG टेंपो में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; एक घंटे तक जाम रहा हाईवे 3लेकिन तब तक मालवाहक टेंपो पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।इस घटना और आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान NH-31 फोरलेन की दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। आग बुझने के बाद पुलिस प्रशासन ने यातायात को सामान्य कराया।फिलहाल, टेंपो किसका था और आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या सीएनजी रिसाव की जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Share This Article