डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा-बिहार शरीफ शहर के बड़ी दरगाह जाने वाले मार्ग स्थित नदी मोड़ के समीप शनिवार को पार्किंग विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Sponsored Ads-

वायरल वीडियो में भगवा रंग का टी-शर्ट पहने एक युवक को कुछ लोग बीच सड़क पर घेरकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया। लहेरी थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि वाहन पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क