कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए जुलाई का माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट जारी, 31 जुलाई तक पूरा करना अनिवार्य

DNB Bharat Desk

भगवानपुर(बेगूसराय)  राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कक्षा 6 से 8 में विज्ञान एवं गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए जुलाई 2026 का माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट समय पर पूरा कराया जाए। यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

- Sponsored Ads-

जारी पत्र के अनुसार विज्ञान एवं गणित की पाठ्यपुस्तकों के पाठों पर आधारित परियोजनाएं तैयार की गई हैं, जिनमें पांच दिनों की गतिविधियों को इस प्रकार व्यवस्थित किया गया है कि छात्र-छात्राएं गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकें। शिक्षकों के लिए दीक्षा पोर्टल पर जुलाई माह का एम आईपी उपलब्ध कराया गया है।

कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए जुलाई का माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट जारी, 31 जुलाई तक पूरा करना अनिवार्य 2एस सी ई आर टी ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि संबंधित शिक्षकों को निर्धारित लिंक अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से दीक्षा पोर्टल पर एमआईपी पूरा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि एम आई पी पूरा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। समय सीमा के भीतर सभी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण पूरा कराने की जिम्मेदारी जिला स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है।

Share This Article