नालंदा: मॉब लिंचिंग पीड़ित परिवार से मिले जमुई सांसद अरुण भारती, बोले- अपराध पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति।घटना में शामिल अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

DNB Bharat Desk

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमुई सांसद अरुण भारती नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजपर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मॉब लिंचिंग में जान गंवाने वाले पिंटू पासवान और श्रवण पासवान के परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद सांसद अरुण भारती ने कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर अपराध को संगठित रूप लेने नहीं दिया जाएगा, जैसा कि पहले के जंगलराज के दौर में देखने को मिलता था। उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना के सामने आते ही प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाना चाहिए, यही सुशासन की पहचान है। सांसद ने प्रशासन को भी सतर्क रहने की नसीहत देते हुए कहा कि अधिकारियों को अपनी आंख और कान खुले रखने चाहिए ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई कर उस पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

नालंदा: मॉब लिंचिंग पीड़ित परिवार से मिले जमुई सांसद अरुण भारती, बोले- अपराध पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति।घटना में शामिल अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई 2आरा में भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण भारती ने कहा कि घटना की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शुरुआती शासनकाल में भी कुछ मामलों में प्रशासनिक अधिकारियों ने अति उत्साह में ऐसी कार्रवाइयां की थीं, जिससे सरकार की छवि प्रभावित हुई थी।

नालंदा: मॉब लिंचिंग पीड़ित परिवार से मिले जमुई सांसद अरुण भारती, बोले- अपराध पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति।घटना में शामिल अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई 3सांसद ने कहा कि आरा एनकाउंटर मामले पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article