अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय बरौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

DNB Bharat Desk

बरौनी | बेगूसराय: 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय, बरौनी के क्रीड़ा मैदान में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. रामाधार प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुआ।

- Sponsored Ads-

योग सत्र की शुरुआत सूर्य नमस्कार के साथ हुई, जिसके बाद योगाचार्य अवध जी और सतराज कुमार की कुशल टीम ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के योगासनों, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराया। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योग फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) पर विशेष चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को “हर रोज योग, भगाएगा रोग” का मूल मंत्र देते हुए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय बरौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2इस अवसर पर कॉलेज के एनसीसी (NCC) कैडेट्स और एनएसएस (NSS) के स्वयंसेवकों ने अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को निरोग रखता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। पूरे परिसर में योग के प्रति जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

Share This Article