प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेगूसराय में कई कार्यक्रमों का आयोजन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेगूसराय में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी करी में आज बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सदर अस्पताल एवं सड़कों पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। तो वहीं बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला, मेयर पिंकी देवी, विधायक कुंदन सिंह , समेत कई गणमान्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेगूसराय में कई कार्यक्रमों का आयोजन 2

साथ ही साथ बेगूसराय के परिवहन विभाग के द्वारा एन एच 31 पर एक कार्यक्रम आयोजित की गई थी जिसमें कि बिना हेलमेट जा रहे दुपहिया चालकों को बेगूसराय के डी टी ओ के द्वारा गुलाब का फूल देकर समझाने की कोशिश की गई एवं मौके पर मौजूद लोग जो हेलमेट लेना पसंद करते थे उन्हें हेलमेट भी प्रदान की गई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की वजह से ही लोग सही ढंग से जीवन यापन कर पाते हैं ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेगूसराय में कई कार्यक्रमों का आयोजन 3तो वहीं उन्होंने भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान किया। अंत में गिरिराज सिंह एक बार फिर तेजस्वी यादव पर गरजते नजर आए। दरअसल तेजस्वी यादव ने कल होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर बयान बाजी करते हुए कहा था कि अमित शाह बेगूसराय पिकनिक मनाने के लिए आ रहे हैं। गिरिराज सिंह ने उन्हें लपेटे में लेते हुए कहा कि वह सभी को अपने नजरिए से देखते हैं क्योंकि चोर को हर एक व्यक्ति चोर ही नजर आता है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article