बिहार में शिक्षा रोजगार एवं बिहार की समस्याओं के निवारण को लेकर सिद्ध शक्तिपीठ में पूजा अर्चना कर मांगा आशिर्वाद -प्रशांत किशोर

DNB Bharat Desk

बेगूसराय-जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अपने एक दिवसीय दौरे पर रविवार को बेगूसराय पहुंचे जहां सर्वप्रथम उन्होंने बिहट के सिद्ध शक्तिपीठ बड़ी दुर्गा स्थान में माता का आशीर्वाद लिया। जहां बड़ी संख्या में जन सुराज के समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया एवं बाद में प्रशांत किशोर अपने दल के विभिन्न लोगों से मिलकर आगे की रननीति के संबंध में वार्ता की । तत्पश्चात वह मीडिया से मुखातिब हुए जहां उन्होंने कहा की बिहार में शिक्षा रोजगार एवं बिहार की समस्याओं के निवारण को लेकर उन्होंने सिद्ध शक्तिपीठ में पूजा अर्चना की है तथा माता से आशीर्वाद मांगा है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बिहार की खुशहाली के लिए वह अभी अपनी यात्रा पर हैं।

- Sponsored Ads-

बिहार में शिक्षा रोजगार एवं बिहार की समस्याओं के निवारण को लेकर सिद्ध शक्तिपीठ में पूजा अर्चना कर मांगा आशिर्वाद -प्रशांत किशोर 2मीडिया के पूछे जाने पर उन्होंने कहा की राहुल गांधी विपक्ष के सबसे बड़े नेता हैं और अगर राहुल गांधी महाराष्ट्र के चुनाव एवं चुनावी व्यवस्था पर कुछ सवाल खड़े कर रहे हैं तो चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए एवं उनकी बातों पर गौर करना चाहिए तथा जनता के सम्मुख भी इन बातों का निराकरण होना चाहिए जिससे कि विपक्ष कोई सवाल ना उठा सके साथ ही साथ जनता का विश्वास भी चुनाव आयोग एवं चुनावी व्यवस्था पर बना रहे । गौरतलब है कि प्रशांत किशोर आज बेगूसराय के मटिहानी में एक सभा को भी संबोधित करेंगे एवं अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article