भगवान शिव गृहस्थ धर्म के प्रणेता हैं, शिव विश्वास हैं तो पार्वती श्रद्धा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत अमरपुर पंचायत में मकर संक्रांति के अवसर पर रामकथा का आयोजन किया गया। इस कथा का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों में भक्ति का अलख जगाना है। इस कथा को सुनने के लिए आसपास के विभिन्न गांव से लोग आ रहे हैं। आज कथा का दूसरा दिन है। कथा शुरू करने से पहले कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

- Sponsored Ads-

आज राम कथा का द्वितीय दिवस के अंतर्गत लिए गए प्रसंग में शिव पार्वती विवाह की कथा विस्तारपूर्वक सुनाई जाएगी। कथावाचक सुरेश चंद्र शास्त्री राम वैदेही ने कहा कि भगवान शिव गृहस्थ धर्म के प्रणेता हैं। शिव विश्वास है, तो पार्वती श्रद्धा है। पति-पत्नी का सर्वेध श्रद्धा और विश्वाश से है।जहाँ श्रद्धा और विश्वास होगा। वहां कार्तिक और गणेश जैसे विवेकवान पुत्र जन्म लेता है। और जहां विवेक और पुरुषार्थ पुत्र होगा। वहां पर रिद्धि सिद्धि की प्राप्ति होगी और जहां रिद्धि सिद्धि है, लाभ और शुभ मिलेगा। इसलिए हर गृहस्थ को भगवान शिव के परिवार से सीख लेना चाहिए।

मौके पर बीहट नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता देवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार, सत्यदेव राय, सुरेंद्र राय, अभय कुमार, प्रेमलता देवी, उमेश राय, प्रेम कुमार राय, आलोक कुमार आदि मौजूद थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए कमिटी के सदस्य ने बताया कि यह कथा शाम 4 बजे से प्रारंभ होता है और रात 8 बजे तक चलता रहता है। राम कथा कुल 9 दिनों तक चलेगा।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article