सिमरिया धाम गंगा महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

गंगा महाआरती कल्पवास मेला क्षेत्र में चार चांद लगा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

गंगा तेरा पानी अमृत कल कल करता जाए। गंगा की निर्मलता, अविरलता व गंगा नदी तट की साफ सफाई हेतु आम लोगों को जागरूक करने और सिमरिया धाम को पर्यटन स्थल व आदि कुंभ स्थली के रूप में विकसित करने को लेकर विगत वर्ष 2011 ई से कुंभ सेवा समिति के बैनर तले बनारसी दश्वामेध से आए आचार्य और पंडितों द्वारा भव्य गंगा महाआरती नवनिर्मित सीढ़ी घाट गंगा नदी तट पर किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

सिमरिया धाम गंगा महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 2ज्यों ज्यों समय बीत रहा है श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा महाआरती देखने उमड़ रही है। मंगलवार की शाम आयोजित गंगा महाआरती का मुख्य यजमान डॉ  श्वेता डॉ  अतुल आनंद, स्वाती ,समीर कुमार, सुरभि सिंह ने मुख्य पूजन पीठ से पूजा अर्चना के बाद आचार्य और पंडितों से आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद बनारसी दश्वामेध से आए आचार्य राममणि शर्मा सहित अन्य पंडितों द्वारा गंगा महाआरती किया गया।

सिमरिया धाम गंगा महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 3गंगा महाआरती का मनोरम दृश्य देख और गंगा महाआरती के दौरान भजन पर श्रद्धालु भक्त झूमते नजर आ रही थी।इस अवसर पर कुंभ सेवा समिति आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो अशोक कुमार सिंह अमर, अध्यक्ष डा नलिनी रंजन सिंह ने आगत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

सिमरिया धाम गंगा महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 4मौके पर कुंभ सेवा समिति के महासचिव रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज शांडिल्य, विशाल कुमार, सचिव रामाशीष सिंह, सुरेन्द्र सिंह, शशिभूषण सिंह, उमेश मिश्रा , कुमार राजा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article