विद्यालय में आधुनिक एवं सुरक्षित झूलों की स्थापना से बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंददायक वातावरण भी प्राप्त होगा – नितिन सक्सैना

DNB Bharat Desk

डीएवी पब्लिक स्कूल, एडमिन ब्लॉक, एचएफसी , उर्वरकनगर, बरौनी के प्रांगण में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए स्थापित किए गए नए झूलों का लोकार्पण आज एक गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बरौनी इकाई के यूनिट हेड नितीन सक्सेना, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स बिहार जोन – सी सुश्री सविता कुमारी तथा विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं पूजन-अर्चन कर झूलों का उद्घाटन किया।

- Sponsored Ads-

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नितीन सक्सेना ने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यालय में आधुनिक एवं सुरक्षित झूलों की स्थापना से बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंददायक वातावरण भी प्राप्त होगा। वहीं सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सविता कुमारी ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए खेल एवं रचनात्मक गतिविधियां भी उतनी ही आवश्यक हैं।

विद्यालय में आधुनिक एवं सुरक्षित झूलों की स्थापना से बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंददायक वातावरण भी प्राप्त होगा - नितिन सक्सैना 2उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के हित में किए गए इस प्रयास की सराहना की। विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए झूलों की स्थापना से विशेष रूप से नन्हे विद्यार्थियों को अत्यंत लाभ मिलेगा तथा विद्यालय परिसर में उनकी सक्रिय सहभागिता और बढ़ेगी।लोकार्पण के पश्चात बच्चों ने नए झूलों का भरपूर आनंद लिया। उनके उत्साह और प्रसन्नता ने समारोह को और भी जीवंत बना दिया।

विद्यालय में आधुनिक एवं सुरक्षित झूलों की स्थापना से बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंददायक वातावरण भी प्राप्त होगा - नितिन सक्सैना 3इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे नवाचार जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Share This Article