भगवानपुर प्रखंड के ​प्राथमिक विद्यालय धुसहा में ‘तिथि भोजन’ का आयोजन: बच्चों ने लिया पूरी-सब्जी और रसगुल्ले का आनंद

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

भगवानपुर। प्राथमिक विद्यालय धुसहा  में शिक्षक मो.जाहिद आलम के द्वारा  गुरुवार  को तिथि भोजन आयोजित  करवाया। इस अवसर पर 103 स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षक को पूरी, सब्जी,दही एवं रसगुल्ला खिलाया गया। 

भगवानपुर प्रखंड के ​प्राथमिक विद्यालय धुसहा में ‘तिथि भोजन’ का आयोजन: बच्चों ने लिया पूरी-सब्जी और रसगुल्ले का आनंद 2मौके पर एमडीएम बीआरपी मो.दाऊद आलम  ने तिथि भोजन के आयोजन के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताते हुए इस अनुपम प्रयोग को छात्र एवं समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

 मौके पर बीआरपी कमल कुमार मौर्य,  प्रधान संदीप,विकास,नरेंद्र, बिंदेश्वर,शिक्षक मनोज,सोनू,अशोक आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article