पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

रिफाइनरी थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर थाना क्षेत्र से एक युवक को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल एवं दो ज़िन्दा कारतूस लोडेड मेगजीन बरामद कर लिया।

- Sponsored Ads-

संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रिफाइनरी थाना अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर गांव निवासी अश्विनी कुमार का लगभग 19 वर्षीय पुत्र पौरूष कुमार उर्फ प्रेम राज को थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर से एक पिस्तौल एवं दो ज़िन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article