हथिदह एवं सिमरिया धाम दोनों तटों का होगा विकास- विजय कुमार सिन्हा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत

बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम गंगा तट पर रिवर फ्रंट के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि डबल इंजन के नेतृत्व में बिहार का विकास हो रहा है। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि देश के साथ-साथ बिहार बदल रहा है और एनडीए के नेतृत्व में बिहार एक बार फिर से निखर रहा है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जनादेश एनडीए को मिला था और एनडीए के कार्य योजना के तहत बिहार में विकास का काम किया जा रहा है। कहा कि आज जब तेजस्वी यादव को सदन में अपनी बात रखनी चाहिए तो वह जन विश्वास यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो 15 वर्षों में बिहार का विकास नहीं कर पाए हुए 17 महीने की बात कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अपने अंदर पांच विभाग रखकर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया है।भ्रष्टाचार के मामले में जब उन्हें जवाब देना था तो वह जन विश्वास यात्रा पर लोगों का समर्थन लेने के लिए निकल पड़े हैं।

हथिदह एवं सिमरिया धाम दोनों तटों का होगा विकास- विजय कुमार सिन्हा 2उन्होंने सिमरिया धाम गंगा तट के रिवर फ्रंट के उद्घाटन के मौके पर कहा कि सिमरिया धाम के दोनों तटों का विकास होगा। खास करके उन्होंने सिमरिया और हाथीदह का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों ही तरफ घाट का विकास होगा और यहां जानकी पौड़ी को विकसित किया जाएगा। उन्होंने राजेंद्र पुल के पश्चिमी भाग को भी जानकी पौड़ी से जोड़ने की बात कही। उन्होंने सिमरिया धाम की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह महाकुंभ और कल्पवास का प्रसिद्ध क्षेत्र है और यह पूरे बिहार के लिए प्रसिद्ध स्थल है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article