डीएनबी भारत डेस्क
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बारह साल का कार्यक्रम बेमिशाल ही नहीं नरेंद्र मोदी ने सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहकर एक मिशाल कायम किया हैँ। इन बारह सालो मे अनेक कल्याणकारी कार्य हुए हैँ। उक्त बाते आज जिला अतिथि गृह बेगूसराय बेगूसराय मे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता और मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कही।

बताते चले की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मीडिया संवाद कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी बेगूसराय के तत्वावधान में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा की दस जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का इतिहास रचा हैँ।पिछले बारह सालो का उनका कार्य बेमिशाल रहा हैँ। इस दौर मे अनेक जनकल्याणकारी कार्य, बिरासत को सँभालने, सबका साथ सबका बिकास और सबका प्रयास इन चीजों को जोड़ा गया हैँ।
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस भारत के एक सौ चालीस करोड़ जनता को साथ लेकर देश को 2047 तक भारत को दुनियां का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया हैँ हम सब मिलकर उसे सिद्धि तक पहुँचाने का इस अवसर पर संकल्प लेते हैँ। वही पत्रकारों द्वारा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करने पर उन्होंने कहा की बिपक्ष का काम इस्तीफा मांगना हैँ। इसकी जाँच हो रही हैँ लोग इसके तह मे जा रहे हैँ। अगर उसमे कोई गड़बड़ी होंगी तो जो उसमे दोषी के खिलाफ कारवाई होंगी।
वही टीएमसी मे टूट पर उन्होंने कहा की यह प्रमाणित करता हैँ की ममता बनर्जी की निरंकुश सरकार मे उनके अपने लोग भी उनके साथ डरे सहमे हुए उनके साथ थे। जैसे ही वो सत्ता से अलग हुई हैँ वैसे ही ताश का महल धाराशाही हो रहा हैँ।
डीएनबी भारत डेस्क