शाम 5 बजे होगी शपथ ग्रहण, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी होंगे शामिल, विपक्ष का लगातार हमला

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

पिछले चार दिन से चल रहे बिहार में सियासी उठापटक से अब पर्दा हट गया है और सब कुछ साफ हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर एनडीए के साथ सरकार गठन का दावा भी राज्यपाल के समक्ष सौंप चुके हैं। आज ही शाम पांच बजे नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री पद पर भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी शपथ लेंगें।

- Sponsored Ads-

नीतीश, सम्राट और विजय सिन्हा समेत विजय चौधरी, सुमित सिंह, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, प्रेम कुमार और संतोष सुमन भी शपथ लेंगे। एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी पटना पहुंच रहे हैं।

नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राजद को जिम्मेवार ठहराया और कहा कि सब की राय लेने के बाद ही मैने यह फैसला किया है तो वहीं नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि नीतीश कुमार भूलवश काल कोठरी में चले गए थे जहां उनका दम घुट रहा था लेकिन अब नीतीश कुमार ने सही फैसला लेते हुए काल कोठरी से बाहर आ गए हैं। वहीं कांग्रेस, राजद लगातार नीतीश पर हमलावर हो गई है और कह रही है कि नीतीश कुमार की पलटीमार राजनीति फिर से जाग गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article