नालंदा: तेजस्वी यादव के द्वारा पीएम की भाषा का स्तर गिरने के सवाल पर मंत्री प्रेम कुमार का पलटवार: कहा तेजस्वी यादव छोटी मुंह और बड़ी बात कर रहे हैं

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

शनिवार की देर शाम बिहार सरकार के भाजपा कोटे से मंत्री प्रेम कुमार बिहार से एनडीए चुनाव कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार नालंदा जिले में एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार की प्रचंड बहुमत से जीत होगी और तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।

- Sponsored Ads-

नालंदा: तेजस्वी यादव के द्वारा पीएम की भाषा का स्तर गिरने के सवाल पर मंत्री प्रेम कुमार का पलटवार: कहा तेजस्वी यादव छोटी मुंह और बड़ी बात कर रहे हैं 2वही मंत्री प्रेम कुमार ने तेजस्वी यादव के पीएम की भाषा का स्तर गिरने का सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अभी राजनीति में बच्चे हैं। उन्हें राजनीति में आए महज कुछ दिन ही हुए है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शरण में जाकर बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। तेजस्वी यादव छोटी मुंह और बड़ी बात कर रहे हैं। प्रेम कुमार ने कहा की तेजस्वी यादव को बोलने में संयम बरतने की नसीहत्दी।

नालंदा: तेजस्वी यादव के द्वारा पीएम की भाषा का स्तर गिरने के सवाल पर मंत्री प्रेम कुमार का पलटवार: कहा तेजस्वी यादव छोटी मुंह और बड़ी बात कर रहे हैं 3उन्होंने कहा की तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल साजिश के तहत एनडीए की सभा में अपने एजेंटो को भेज कर अपने पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगवाकर भ्रम पैदा कर रहे है। लेकिन बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के साथ है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article