रालोजपा समस्तीपुर नगर अध्यक्ष ने नगर निगम के फरमान पर दिया जवाब, कहा पहले दें नगर निगम वाली सुविधा फिर…’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी उमा शंकर मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर नगर निगम की व्यवस्था पर कई सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि समस्तीपुर नगर परिषद जब से समस्तीपुर में नगर निगम हुआ है तब से जो भी साफ सफाई हुआ करता था वह भी बंद हो गया है। कचरों का अंबार जहां-तहां दिखाई देता है।

- Sponsored Ads-

पूरी तरह से व्यवस्था चौपट है, पानी की व्यवस्था कहीं दिखाई नहीं देती है बावजूद उसके नगर निगम लोगों को सूचना प्रेषित कर रही है कि टैक्स नहीं भरने की स्थिति में उस पर जुर्माना किया जाएगा जो अपने आप में हास्यास्पद है।

नगर निगम को चाहिए कि पहले सुविधा दें। जनता स्वतः टैक्स भरना शुरू कर देगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर वक़्त रहते समस्तीपुर नगर निगम में बदलाव नही आता है तो राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी नगर निगम के विरोध में आंदोलन पर उतारू हो जाएगा

समस्तीपुर से अफरोज आलम 

Share This Article