डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले के खिदरचक गांव में चल रही छापेमारी के बीच जेडीयू नेता और पार्टी प्रवक्ता धनंजय देव का बड़ा सामने आया है। धनंजय देव ने तथाकथित जेडीयू नेता नीतीश कुमार से पार्टी का पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि नीतीश कुमार का जनता दल यूनाइटेड से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि नीतीश कुमार न तो पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और न ही संगठन में उनकी कोई भूमिका है।बताया जा रहा है कि खिदरचक गांव में भू-माफिया संतोष डॉन और नीतीश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। संतोष डॉन को लेकर यह भी चर्चा है कि उसकी पहुंच बड़े राजनीतिक नेताओं तक है, जिसके कारण कार्रवाई के बाद वह कई बार बच निकलता रहा है।
पार्टी ने साफ कर दिया है कि जिस नीतीश कुमार का नाम इस मामले में सामने आ रहा है, उनका जेडीयू से वर्तमान में कोई संबंध नहीं है।नीतीश कुमार की पार्टी न तो किसी को बचाती और न ही किसी को फसाती है।और नीतीश कुमार के पार्टी में भू माफियाओं के लिए कोई जगह है।
डीएनबी भारत डेस्क