वीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया जन-जागरूकता अभियान

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी के नेतृत्व में वीरपुर पुल चौक से वीरपुर बाजार स्थित विश्व कर्मा चौक तक जन जागरूकता अभियान को चलाया।

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सह प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा अडानी कांड से संबंधित 20 हजार करोड़ रुपए से संबन्धित प्रश्न पुछे जाने से नाराज़ हो कर सांसद अयोग्य करार दिए जाने, सरकारी बंगला खाली करने,सत्ता पक्ष के पूर्व के केंद्रीय नेताओं को वर्षों से सरकारी आवास पर कब्जा जमाए रहने समेत बेरोजगारी ,बढती मंहगाई को लेकर वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी के नेतृत्व में वीरपुर पुल चौक से वीरपुर बाजार स्थित विश्व कर्मा चौक तक जन जागरूकता अभियान को चलाया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा लोक तंत्र के विरुद्ध किये  जा रहे विभिन्न गतिविधियों को क्रमबद्ध तरीके से आम लोगों के बीच रख रहे थे।वीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया जन-जागरूकता अभियान 2

मौके पर पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, अमित कुमार,राममुर्ती राय राहुल ठाकुर,निजा नंन्दन झा,नित्या नन्द सिंह,सोहेलींद्र सिंह समेत दर्जनों कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article