भवानंदपुर दुर्गा मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू, प्रमुख और जिला पार्षद ने किया दीप प्रज्वलित

DNB Bharat Desk

भवानंदपुर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार की संध्या किया गया। प्रखंड प्रमुख स्मिता कुमारी, उपप्रमुख सुबोध पासवान, जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कथा वाचिका किशोरी वैदेही शरण जी ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या की।  कथा के बीच में प्रस्तुत किये जाने वाले भजन को सुन श्रद्धालु झूमते नजर आये।

भवानंदपुर दुर्गा मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू, प्रमुख और जिला पार्षद ने किया दीप प्रज्वलित 2मौके पर यजमान ओम प्रकाश सिन्हा, निरंजन कुमार सिन्हा, सुनील मिश्रा, अजय झा, अमित ठाकुर, फनी कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे। कथा का समापन 17 जून को होगा।

Share This Article