गुरु पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान के लिए पहुंचेगी भारी भीड़, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

सिमरिया कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर गंगा तट सहित ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी के साथ घाट का निरीक्षण किया गया। पतित पावनी सिमरिया धाम में कातिॅक पूणिॅमा के दिन उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था किया गया है। राजेन्द्र पुल तीन मुहानी से लेकर राजेन्द्र पुल तक एन एच 31 सड़क से नीचे उतरने के सभी रास्तों एवं पगडंडी को पूर्णतः बन्द कर दिया गया है तथा दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी व बल की तैनाती कर दी गई है। ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ में कोई भगदड़ नहीं हो।

कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक बेगूसराय योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर बरौनी सीओ सुजीत सुमन एवं थानाध्यक्ष चकिया ओपी दिवाकर प्रसाद सिंह द्वारा सिमरिया धाम मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी स्नान घाट, साफ सफाई, पेयजल, वाहन पार्किंग, बैरिकेटिंग सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीम की तैयारी का जायजा लिया गया।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में बरौनी सीओ सुजीत सुमन ने बताया कि भीड़ के मद्देनजर सिमरिया गंगा नदी तट पर एन एच 31 सड़क से उतरने वाली दोनों सीढ़ी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही स्थानीय गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम को अलग अलग जगह पर मोटरवोट के साथ लगाया गया है। वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, सिमरिया गंगा नदी तट जाने के लिए मुख्य सड़क एवं आने के लिए मुख्य स्नान घाट की सीढ़ियों से होगा। यानी वन वे ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। गंगा नदी तट पर सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

चकिया ओपी प्रभारी दिवाकर प्रसाद सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी सहित तीन सौ महिला व पुरुष पुलिस बल एवं पदाधिकारियों को जगह जगह तैनात किया गया है। ताकि भीड़ को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकें। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को पैदल गश्त लगाने का भी निर्देश दिया गया है। इधर घाट की व्यवस्था को लेकर स्थानीय संवेदक दिलीप सिंह द्वारा भी विधि व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं एवं जिला प्रशासन को मदद करने अपने कर्मियों को दिशा -निर्देश दिया गया है।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article