शिक्षा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के किसान +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारा बरियारपुर में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के किसान +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारा बरियारपुर शनिवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों व अभिभावकों को शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मेंं बीडीओ नवनीत नमन, सीओ अमरनाथ चौधरी, बीईओ दानी राय, बीपीआरओ अलका कुमारी ने नौवीं से 12 वीं वर्ग तक अध्य्यनरत बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बालक बालिका साइकिल योजना, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, सेनेटरी पैड योजना, छात्रवृत्ति योजना, पोशाक योजना, पुस्तक योजना सहित छात्रहित की अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी छात्रों एवं अभिभावकों को दिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बालिका आवासीय विद्यालय, अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया।

शिक्षा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी 2उन्होंने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, खेल योजना एवं सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए प्रोत्साहन योजना को लेकर जिले में अवस्थित पॉलीटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज , मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम के निर्माण संबंधी विशेष जानकारी दी। इस अवसर पर एचएम अरुण कुमार ने अधिकारियों का स्वागत किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article