वीरपुर के भवानंदपुर में गूंजेगा संतमत का संदेश: दो दिवसीय जिला वार्षिक सत्संग अधिवेशन आज से, दुल्हन की तरह सजा पंडाल

DNB Bharat Desk

प्रखंड क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के इंदिरा चौक के पास अंबेडकर विचार मंच के मैदान में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय संतमत संत्संग का 40 वां जिला वार्षिक अधिवेशन शुरू होगी।जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।इसको लेकर आयोजन स्थल को पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

- Sponsored Ads-

इस दौरान कथा स्थल के भव्य पूजा पंडाल व भव्य तोरण द्वार का निर्माण किया गया है।जिससे चारों ओर भक्ति का माहौल बना हुआ है।आयोजन समिति के अनील सिंह,बबलू चंद्रवंशी,रंधीर सिंह,महेश जी,भूषण जी व सुरेश महतो ने बताया कि परम् पूज्य आचार्य महर्षि योगानंद परमहंस जी महाराज के द्वारा सुबह 6 बजे से 11 बजे और 2 बजे अपराहन से शाम 6 बजे तक दो शिफ्टों में भजन कीर्तन स्तुति सद्ग्रन्थ पाठ व प्रवचन सुनने का अवसर मिलेगा।

वीरपुर के भवानंदपुर में गूंजेगा संतमत का संदेश: दो दिवसीय जिला वार्षिक सत्संग अधिवेशन आज से, दुल्हन की तरह सजा पंडाल 2उन्होंने बताया कि परम् पूज्य आचार्य  महर्षि योगानंद परमहंस जी महाराज के अलावा अन्य वरिष्ठ साधु संतों का भी आगमन हो रहा है।इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क विभिन्न प्रकार के धार्मिक पुस्तकों का वितरण भी किया जाएगा।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान होने से जन-जन का कल्याण होगा।

Share This Article