अध्यात्म के दौर में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजक धन्यवाद के पात्र हैं सुधाकर राय
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी 3 पंचायत स्थित सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पूर्व जिला सचिव माध्यमिक शिक्षक संघ सुधाकर राय विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया रानी 3 अमरजीत राय, अमरेश कुमार शिशिर, सरोज चौधरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उदघाटन आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निदेशक राजीव कुमार ने अंग वस्त्र देकर किया।
विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनी का अवलोकन कर अतिथियों ने प्रदर्शनी का वरीयता तय किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुधाकर राय ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य है वहीं हमारे बुढ़ापे का सहारा है। बच्चों सभी शिक्षा के साथ विज्ञान पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। किसी भी देश विज्ञान ही समृद्ध बनाता हैं। उन्होंने कहा कि अपने आमदनी को बच्चों के शिक्षा में निवेश कीजिए वह कारखाना और दुकान में लगाने से ज्यादा फायदेमंद है। आपके हर चीज की चोरी हो सकती हैं।
वही शिक्षा ही एक ऐसा धन है जिसे कितना भी प्रयास कर कोई चोरी नहीं कर सकता है। मुझे यह देख कर बहुत अच्छा लगा कि जहां आज के दौर में लोग ज्यादा अध्यात्म के ओर जा रहे हैं। उस दौर में विद्यालय ने विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया है। विद्यालय के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हैं। मैं ये नहीं कहता कि अध्यात्म गलत है। अध्यात्म आस्था लेकिन विज्ञान जीवन है। कार्यक्रम के अंत में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा 40 प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया।
जिसमें जूनियर वर्ग से प्रथम स्थान विनीता एंड ग्रुप वेक्यूम क्लीनर द्वितीय स्थान अंचल एंड ग्रुप चंद्रयान 3 तृतीय स्थान ध्रुव कुमार पार्ट्स ऑफ प्लांट और सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान अंजली कुमारी ने स्मार्ट सिटी एंड हुमन बॉडी द्वितीय स्थान अभिनव राज सोलर पावर यूरिगेशन और तृतीय स्थान अभिनव और आकांक्षा को सोलर सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए किया गया। बच्चों द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनी में अहम भूमिका में शिक्षक रौशन कुमार और शिक्षिका राखी कुमारी का रहा।
मौके पर प्रिंसिपल शोभना सासी, अश्विनी झा, अजित कुमार,विकास कुमार,सुनील कुमार, पूजा कुमार, सपना कुमारी समेत अभिभावक, छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट