मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे विकासात्मक एवं कल्याणकारी सभी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता – नन्दलाल राय

DNB Bharat Desk

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे विकासात्मक एवं कल्याणकारी सभी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता।नीतीश कुमार अत्याधुनिक बिहार के विश्वकर्मा हैं। जिन्होंने पिछले 20 वर्षों से बिहार को नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया है। बिहार का नाम आज गर्व के साथ पूरी दुनियां में लिया जाता है। बिहार जल्द ही पांच विकसित राज्यों की श्रेणी में आ जाएगा।

- Sponsored Ads-

आज विकासशील बिहार है और यह नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकसित बिहार बनेगा। उक्त बातें बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री सभागार में बुधवार को जनता दल यूनाइटेड बरौनी प्रखण्ड परिवार की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय ने कहा। उन्होंने नीतीश कुमार के लगातार चौथी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी रूपेश कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के समता पार्टी के समय से एवं समय में पार्टी से जुड़े रहे हर कार्यकर्ताओं को उनके नामों को सूचीबद्ध कर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे विकासात्मक एवं कल्याणकारी सभी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता - नन्दलाल राय 2और पार्टी के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। आगे उन्होंने प्रखण्ड स्तर पर 51 सदस्यीय कार्यकारणी और पंचायत स्तर पर तथा बूथ स्तर पर 11 सदस्यीय कार्यकारणी गठित करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन बरौनी जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष रूपेश कुमार ने किया। प्रखण्ड अध्यक्ष के अगुवाई में जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय को फूलों की हार पहनाकर कर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर जदयू बीहट नगर अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह,  प्रखण्ड अध्यक्ष रुपेश कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष मीडिया सेल धर्मवीर कुमार, दलित प्रकोष्ठ प्रवीण कुमार, वरिष्ठ जदयू नेता डा धर्मेन्द्र पटेल, रामनरेश सिंह, अरविन्द सिंह, राजीव पटेल, प्रभात राय, सुरेन्द्र सिंह, रामप्रकाश महतो, ब्रजेश भगत, मो जुल्फिकार अली, नीतीश कुमार, अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार, टुनटुन पासवान, पप्पू कुमार, संजय कुमार, प्रेम प्रकाश शर्मा, महेश पंडित, अविनाश कुमार और युवा प्रकोष्ठ, दलित प्रकोष्ठ, छात्र प्रकोष्ठ, मीडिया सेल सहित दर्जनों जदयू नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे विकासात्मक एवं कल्याणकारी सभी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता - नन्दलाल राय 3वहीं बैठक को संबोधित करते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि बरौनी बिहार राज्य का एकलौता प्रखण्ड है जो तीन तीन विधानसभा से सम्बद्ध है। जिसमें तेघड़ा एवं बेगूसराय और मटिहानी विधानसभा क्षेत्र शामिल है। यहां बेगूसराय और मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिया कार्यकर्ताओं को कार्यकारणी और पार्टी के हर गतिविधि से जोड़ने की आवश्यकता है। वहीं डा धर्मेन्द्र पटेल ने कहा कि देश भर में और ख़ासकर बिहार में जनता नीतीश कुमार तथा नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को जानती और मानती है। बिहार में सभी चुनाव में जनता केवल वो केवल लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार को अपना मत देता है। इसको बनाए रखना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

Share This Article