बेगूसराय में 4.5 लाख जीविका दीदियों को बेहतर रोज़गार मिलेगा
डीएनबी भारत डेस्क
निफ्ट से प्रशिक्षण प्राप्त कर आप ऊंचे सपने देखें और प्राप्त करें, बेगूसराय जिले में 4.5 लाख जीविका दीदियों को बेहतर रोज़गार देने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त बातें गुरुवार को निफ्ट एक्सटेंशन सेन्टर देवना, बेगूसराय में आयोजित समापन समारोह कार्यक्रम में नई पीढ़ी की जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि बरौनी बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में आदित्य विरला ग्रुप के चालू हो रहे कारखानों में प्रथम फेज में 800 से 1000 जीविका दीदियों को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कारखाना में कार्य करने के दौरान शिकायत करने के स्थान पर आप बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे। जिससे आप उच्च गुणवत्ता ही नहीं प्राप्त करेंगी बल्कि कम्पनी और कारखाने में उच्च स्तरीय पद भी हासिल करेगी। उन्होंने कहा आप अपनी एफिशिएंसी को बढ़ाना, पूरी तन्मयता, लगाव और कार्य के प्रति समर्पण का भाव रखेगी। वहीं डायरेक्टर निफ्ट पटना सह निफ्ट एक्सटेंशन सेन्टर बेगूसराय कर्नल राहुल कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने बेगूसराय निफ्ट एक्सटेंशन सेन्टर को 20 एकड़ जमीन हस्तांतरण किया गया है। और निफ्ट पटना को 2.34 एकड़ जमीन हस्तांतरण किया गया है। उन्होंने कहा कि 35 जीविका दीदियों को सिलाई मशीन का प्रशिक्षण विगत 3 माह से चल रहा था।
जिसके सम्पन्न होने पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है। साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों को आदित्य विरला ग्रुप के द्वारा अगले माह में ऑफ़र लेटर दिया जाएगा। जिसके बाद वह बरौनी बियाडा स्थित आदित्य विरला ग्रुप के कारखाने में नौकरी दिया जाएगा। वहीं नोडल पदाधिकारी निफ्ट एक्सटेंशन सेन्टर बेगूसराय प्रो डॉ मनीष कुमार पारस ने बताया कि अगले माह 4 मई से दो बैच का एकसाथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कटींग, सुईइंग, चैकिंग, ऑपरेटिंग, पैकिंग और एंब्रायडिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। यह काफी उच्च गुणवत्ता वाली प्रशिक्षण है जिससे प्रतिभागी किसी भी औद्योगिक कारखानों में बेहतर काम कर सकेंगे।
मौके पर निफ्ट एक्सटेंशन सेन्टर बेगूसराय के निदेशक डॉ कर्नल राहुल कुमार, प्रशिक्षक ज्योति रंजन, पिंकी कुमारी, आदित्य विरला ग्रुप के प्रशिक्षक पप्पू कुम्हार, मो नाजीर, मो शहजाद आलम, कंसल्टेंट सिम्पांडी दुरई, मनीष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा,जिलाउपाध्यक्ष सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, शुभम कुमार, एसकेएस ग्रुप के सौरभ कुमार और पूर्व पंसस सुनील कुमा सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं इस दौरान दो प्रतिभागियों द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुती दिया गया और डायरेक्टर निफ्ट पटना कर्नल राहुल कुमार ने बुके भेंटकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भव्य स्वागत किया।
वहीं उन्होंने इस दौरान एक इंटरव्यू में कहा कि बंगाल में 15 वर्षों के शासन काल और हाल में सम्पन्न हुए मतदान पर कहा कि ममता बनर्जी ने इस दौरान कितने परिवारों का गरीबी मिटाया, कितने का घर बनाया, कितने को रोजगार दिया, कितने शिक्षकों को सरकारी नौकरी दिया। ममता दीदी बंगाल को बंगलादेश बनाना चाहती है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वह नौटंकी कर रही हैं वह कौन सा आंदोलन करेंगी। ममता दीदी की सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने आप के संस्थापक सह पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविन्द केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश अखिलेश यादव और पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि यह सब केवल वोट का राजनीति करते हैं।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट