182 आवेदनों में 157 आवेदनों का निष्पादन तथा नप बीहट में 110 आवेदनों को ऑनलाइन निष्पादन
डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बथौली एवं मैदा बभनगामा पंचायत में सहयोग से समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। तथा नगर परिषद बीहट क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर गांव में वार्ड नंबर – 4,5, एवं 6 और मल्हीपुर विष्णुपुर चाँद गाँव में वार्ड नंबर – 36 एवं 37 के लिए सहयोग शिविर आयोजित किया गया। सहयोग शिविर में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल- ख़ारिज , परिमार्जन, लगान निर्धारण, शौचालय, सड़क, नाला, नल-जल बिज़ली पोल ,जजर्र तार बदलने , एलईडी एलसीडी, सीसीटीवी कैमरा, स्वक्षता, स्सट्रीट लाईट, बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय पर गोलम्बर निर्माण, नप बीहटके स्थाई कार्यालय के भूमि आवंटन में बेवजह देरी सहित कई महत्वपूर्ण ज्वलंत जनसमस्याओं आया जिसमें से कुछ आवेदनों का निष्पादन तथा निराकरण किया गया।

बरौनी प्रखण्ड में 182 आवेदनों में 157 आवेदनों का निष्पादन किया गया । वहीं नप बीहट में प्राप्त 110 आवेदनों में 110 आवेदनों का ऑनलाइन किया गया। वहीं बथौली पंचायत स्थित मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र तिलरथ में आयोजित सहयोग शिविर प्राप्त 96 आवेदनों में 87 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इसी तरह से मैदा बभनगामा पंचायत में प्राप्त 86 आवेदनों में 70 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इधर नगर परिषद बीहट के हाजीपुर स्कूल में प्राप्त हुए 54 आवेदनों में 54 आवेदनों का ऑनलाइन किया गया।और मल्हीपुर विष्णुपुर चाँद में प्राप्त हुए 56 आवेदनों में 56आवेदनों को ऑनलाइन किया गया।
जिसका निर्धारित समय के भीतर निष्पादित कराया जाएगा। जो आवेदन नप बीहट से संदर्भित आवेदनों का निष्पादन नप बीहट कार्यालय द्वारा किया जाएगा तथा अन्य सभी विभागों से संदर्भित आवेदनों को पत्राचार किया जाएगा। शिविर में उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बेगूसराय सह विशेष पदाधिकारी रंजीत कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, बीडीओ अनुरंजन कुमार,सहायक जिला योजना पदाधिकारी मो जावेद, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, आरओ रामविनोद ठाकुर, जेएसएस सत्येन्द्र कुमार, बीएओ आयुष सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी बरौनी मुकेश, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, सिटी मैनेजर चांदनी कुमारी, प्रधान लिपिक नप बीहट राज कुमार,
कनीय अभियंता नप बीहट महावीर प्रसाद दिलरुबा खातून ,कनीय अभियंता पीएचईडी स्वाति कुमारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बरौनी हिमांशु शेखर, स्वक्षता पर्यवेक्षक विजेता कुमारी, प्रभारी बीपीएम जीविका सुमन कुमारी, मुखिया बाथौली प्रमिला देवी, मैदा बभनगामा मनोज कुमार चौधरी, पंसस उपेन्द्र कुमार, महेश पासवान, वार्ड पार्षद, पूजा कुमारी, मो अनवर मियाँ, रेणु सिंह, पंचायत सचिव रामनरेश रजक, ग्राम कचहरी सचिव मो निज़ाम आलम, पावस कुमार, वार्ड सदस्य मंजू देवी, श्रीदेव महतों, मंटू तांती, कमरे आलम, मो फुरकान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरिनंदन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि शम्भु कुमार शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि मिथलेश शर्मा , नप कर्मी संदीप कुमार, नीरज कुमार, स्थानीय विकासमित्र सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं नगर परिषद बीहट क्षेत्र में सहयोग शिविर को लेकर प्रचार प्रसार नहीं होने से जनमानस में खिन्नता देखा गया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट