आरसीएसएस कॉलेज बीहट में 5 जून को स्वतंत्रता सैनानी रामचरित्र सिंह के आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण – रामरतन सिंह

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड स्थित आरसीएसएस कॉलेज बीहट के प्राचार्य कक्ष में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के सचिव पूर्व विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सैनानी पूर्व मंत्री बिहार सरकार रामचरित्र सिंह के आदमकद प्रतिमा का अनावरण एवं तीन मंजिला भवन का उद्घाटन तथा स्मारिका का विमोचन प्रसिद्ध साहित्यकार लेखक पूर्व प्राध्यापक जेएनयू प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं व्यास चांसलर एलएनएमयू दरभंगा प्रो संजय चौधरी के कर कमलों से 5 जून शुक्रवार को महाविद्यालय प्रांगण में किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एलएनएमयू दरभंगा से संबद्ध एक अकेला यह डीग्री कॉलेज है । इससे हजारों छात्रों को शिक्षण का लाभ मिलता है और वह यहां से उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ग्रहण कर बड़े बड़े पद पर काबिज़ हो रहे हैं। उन्होंने कहा पूर्व मंत्री बिहार सरकार रामचरित्र सिंह स्वयं एक स्वतंत्रता सैनानी थे इसलिए इस अवसर पर आजादी के समय शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजनों को भी मंच से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

आरसीएसएस कॉलेज बीहट में 5 जून को स्वतंत्रता सैनानी रामचरित्र सिंह के आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण - रामरतन सिंह 2इस दौरान महाविद्यालय के छात्रों तथा पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति भी किया जाएगा। मौके पर महाविद्यालय के सचिव पूर्व विधायक रामरतन सिंह, प्रताप नारायण सिंह, जयप्रकाश सिंह, राकेश कुमार, देवेन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। बताते चलें कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर महाविदयालय परिवार के साथ साथ शिक्षा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रेमियों के द्वारा भी अभिन्न सहयोग किया जा रहा है।

Share This Article