डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर प्रखंड के दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु 13 मार्च को पीएचसी वीरपुर में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा।
- Sponsored Ads-

शिविर में डॉ गिरीश आनंद व डॉ दिवाकर कुमार सिंह द्वारा जांच की जायेगी। बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवासीय पहचान पत्र, फोटो व यूडीआईडी रजिस्ट्रेशन स्लीप लेकर आना है।
बीडीओ ने इस विशेष शिविर का प्रचार प्रसार करने का अनुरोध त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों तथा कर्मियों से की है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट