घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा वार्ड नंबर 15 की है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बैंखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर के सामने से जबरन खींचकर ले गया और उसे गोली मारकर हत्या कर दी। वही हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा वार्ड नंबर 15 की है। मृतक युवक की पहचान परिहार वार्ड नंबर 15 के रहने वाले राजेंद्र साहनी का पुत्र बिरजू साहनी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि बिरजू सनी खाना पीना खाने के बाद घर के सामने टहल रहा था। तभी आधार दर्जन से अधिक संख्या में अपराधी आया उसे जबरन खींचकर ले गया। उन्होंने बताया कि जब बिरजू सनी जाने से इनकार किया तो उसके साथ पहले मारपीट की। उन्होंने बताया कि मारपीट करने के बाद जबरन बिरजू साहनी को उस जगह से खींच कर ले गया और आगे जाकर उसे गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों बताया है कि काफी देर तक खोजबीन करने के बाद पता चला कि बिरजू साहनी को घर से कुछ ही दूरी पर ही गोली मारकर हत्या की गई है।
इस हत्या के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। और घटना की सूचना मिलते ही परिहारा थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों का यह भी कहना है कि 15 साल पूर्व इसके पिता का भी उसी जगह से कुछ ही दूर पर ही अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या की गई थी। पिता के हत्या में यह भी गवाह था। कयास लग जा रहा है कि इस गवाह के कारण वीडियो सनी की गोली मारकर हत्या हुई है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल और हर बिंदु से जांच पड़ताल कर रही है। वही इस घटना के संबंध में परिहारा थाना के पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया है कि अपराधियों के द्वारा एक बिरजू सनी नामक युवक को गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि बिरजू साहनी मजदूरी का काम करता था कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु से अपने गांव परिहार आया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क