बछवाड़ा बाजार में अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर हजारों रुपए का जेबरात लेकर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

दुकान का ताला खोला तो पाया की दुकान के अंदर अलमारी टूटा हुआ था और अलमारी में रखा हुआ चांदी का पायल , कंगना, हनुमान ब्रास्केट समेत अन्य जेवरात गायब था ।

डीएनबी भारत डेस्क 

थाना क्षेत्र के बछवाड़ा बाजार स्थित थाना रोड के चंदा ज्वेलरी के दुकान में शुक्रवार की देर रात सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए का जेवरात लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र साह का पुत्र नरेश साह ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत किया है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित दुकानदार ने आवेदन में बताया कि मैं प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की शाम अपना दुकान बंद कर अपने घर चला गया । शनिवार की सुबह जब अपने दुकान पहुंचा तो देखा दुकान के पिछले हिस्से का एस्बेस्टस टूटा हुआ है । दुकान का पिछला हिस्सा टूटा हुआ देखकर मैं बछवाड़ा थाना पुलिस को मामले की सूचना दिया ।

सूचना के उपरांत बछवाड़ा थाना पुलिस मेरे दुकान पर पहुंची । थाना पुलिस के समक्ष मैंने अपने दुकान का ताला खोला तो पाया की दुकान के अंदर अलमारी टूटा हुआ था और अलमारी में रखा हुआ चांदी का पायल , कंगना, हनुमान ब्रास्केट समेत अन्य जेवरात गायब था । पीड़ित दुकानदार ने बछवाड़ा थाना पुलिस से मामले की छानबीन करते हुए चोरी की घटना में शामिल चोर को चिन्हित करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ।

पीड़ित दुकानदार के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में बछवाड़ा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है । मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि ज्वेलरी दुकान में चोरी का मामला सामने आया है । मामले की छानबीन की जा रही है । जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा ।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article