समस्तीपुर: खानपुर सीएचसी में डॉक्टर पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पहुंचे एक युवक के साथ कथित रूप से डॉक्टर द्वारा मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि खानपुर थाना क्षेत्र के निवासी शंकर महतो की पत्नी पूनम देवी किसी विवाद में घायल होने के बाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर पहुंची थीं। इसी दौरान उनके पुत्र राजीव कुमार भी अस्पताल में मौजूद थे।आरोप है कि अस्पताल में किसी बात को लेकर डॉक्टर और युवक के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद डॉक्टर ने गाली-गलौज करते हुए राजीव कुमार के साथ मारपीट की। 

समस्तीपुर: खानपुर सीएचसी में डॉक्टर पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप 2परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि धमकी भी दी।मारपीट के आरोपी डॉक्टर की पहचान डॉ. नितीश राणा के रूप में की गई है। इस घटना से जुड़ा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर डॉक्टर द्वारा युवक को गाली-गलौज और धमकी देते हुए सुना जा सकता है।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 समस्तीपुर: खानपुर सीएचसी में डॉक्टर पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप 3वहीं वायरल ऑडियो और लगाए गए आरोपों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article